अष्ट शक्तियों का अनुभव।


ओम शांति।

आज हम अष्ट शक्तियों का अभ्यास करेंगे। इस मेडिटेशन कमेंट्री में हम, परमात्मा शिवबाबा से अष्ट शक्तियों की किरणें ले, एक एक शक्ति का गहरा अभ्यास करेंगे। और सर्व शक्ति संपन्न बन, सारे विश्व में यह शक्तियों के किरणों का दान देंगे। तो चलें शुरू करते हैं...

एकाग्र करेंगे... मैं आत्मा... ज्योति स्वरूप... एक चमकता सितारा.. अपने मस्तक के बीच में..मैं आत्मा स्वराज्य अधिकारी..अपने कर्म इंद्रियों की मालिक... मैं इस शरीर को चलाने वाली एक ज्योति स्वरूप आत्मा हूं..बुद्धि रूपी नेत्र के सामने देखेंगे परमपिता परमात्मा शिवबाबा... ज्योति स्वरूप... परमपिता परमात्मा शिवबाबा ज्ञान के सागर... सर्व गुणों के सागर... सर्वशक्तिमान... अनुभव करेंगे उनसे अष्ट शक्तियों की रंग बिरंगी किरणें फ्लो हो रही हैं... और मुझ आत्मा में समा रही है... जैसेअष्ट शक्तियों का फाउंटेन शिव बाबा से निकल मुझ आत्मा में समाते जा रहा है... संपूर्ण एकाग्र हो जाएंगे... बाबा हम में सर्व आठों शक्तियां भर रहे हैं... और मैंआत्मा सर्वशक्ति संपन्न बन रही हूं... अभी एक एक शक्ति का गहराई से अभ्यास करेंगे... गहराई से फील करेंगे... बाबा हम में समाने की शक्ति भर रहे हैं... समाने की शक्ति(power to accept) इस शक्ति से बाबा हमें भरपूर कर रहे हैं... समाने की शक्ति दूसरों की मौजूदगी, विचार और इच्छाओं को विस्तार रूप से स्वीकार करने की शक्ति है। यह शक्ति हमें जीवन की हर परिस्थिति में सभी के साथ मिलजुल कर, एडजस्ट करके रहने की शिक्षा देती है। जो जैसा है उसको वैसे ही ग्रहण करने की शक्ति है। सर्व आत्माएं अच्छी हैं। संसार की सर्व आत्माओं को हम एक्सेप्ट करते हैं..स्वीकार करते हैं..

अभी बाबा हमें दूसरी शक्ति दे रहे हैं- सहन करने की शक्ति(power to tolerate).. इस शक्ति से बाबा हमें भरपूर कर रहे हैं... इस शक्ति से जो भी बाहरी व आंतरिक परिस्थितियां हैं, उससे हम प्रभावित ना हो, हमेशा पॉजिटिव रहेंगे.. शक्तिशाली रहेंगे। कोई भी परिस्थिति हमारे मन को हिला नहीं सकती। हम हमेशा अचल अडोल रहेंगे। सर्व संबंधों में हम खुश रहेंगे..

सहन शक्ति से भरपूर हो बाबा हमें तीसरी शक्ति दे रहे हैं.. सामना करने की शक्ति (power to face).. इन शक्तियों से बाबा हमें भरपूर कर रहे हैं... यह किरणें मुझ आत्मा में समाती जा रही हैं... सामना करने की शक्ति बाह्य व आंतरिक बाधाओं, परीक्षाओं और चुनौतियों को सामना करने की क्षमता है। हम हमेशा निर्भय रहेंगे। बहादुर बनेंगे... जीवन के हर चैलेंज में, हर परिस्थिति का हम सामना कर सकेंगे...

सामना करने की शक्ति से भरपूर हो बाबा हमें चौथी शक्ति दे रहे हैं- समेटने की शक्ति (power to let go).. अनुभव करेंगे यह किरणें मुझ आत्मा में समाती जा रही है... समेटने की शक्ति हर चीजों को खत्म करने की, और व्यर्थ संकल्पों को समाप्त करने की शक्ति है। जीवन में हमारे साथ जो भी घटनाएं होती हैं, समस्याएं आती हैं, इन सब को समेटकर, जीवन में आगे बढ़ने की शक्ति है। बाबा ने हमें इस शक्ति से भरपूर किया है...

इस शक्ति से भरपूर हो, बाबा हमें पांचवी शक्ति दे रहे हैं परखने की शक्ति (power to discriminate).. अनुभव करेंगे या शक्तियों की किरणें बाबा से निकल मुझ में समाती जा रही हैं... परखने की शक्ति सूक्ष्म को पहचानना.. और क्या सही है, उनको गलतियों से अलग करने की शक्ति है। जीवन के हर परिस्थिति में निर्णय लेने से पहले यह परखने की शक्ति हमारे साथ कार्य करेगी। बाबा ने हमें इन शक्तियों की किरणों से भरपूर कर दिया है!

परखने की शक्ति से भरपूर कर, बाबा हमें छठवीं शक्ति दे रहे हैं- निर्णय लेने की शक्ति (power to decide/judge).. यह शक्तियों की किरणें मुझ में समाती जा रही हैं.. यह शक्ति परखने की शक्ति से जुड़ा हुआ है। जितना हम हर परिस्थिति को परख पाएंगे, उतना ही हम सही निर्णय ले सकेंगे। जीवन में क्या सही, क्या गलत, हम उन्हें स्पष्ट कर के, परख कर सही निर्णय लेंगे। निर्णय करने की शक्ति से हमारा हर कार्य सफल होगा। हम जीवन में सदा निर्विघ्नं रहेंगे.. शक्तिशाली रहेंगे.. सफल रहेंगे।

निर्णय लेने की शक्ति से भरपूर कर, बाबा हमें सातवीं शक्ति दे रहे हैं- सहयोग करने की शक्ति (power to co-operate).. अनुभव करेंगे यह किरणें हम में समाती जा रही हैं... सहयोग करने की शक्ति दूसरों के प्रति ध्यान व समय देना, अपने अनुभव व ज्ञान की सेवा देना और उनके साथ मिलकर काम करने की शक्ति है। इस शक्ति से भरपूर हो, हम निर्माण बन, निरहंकारी बन, निमित्त भाव से सर्व आत्माओं को सहयोग देंगे।

सहयोग करने की शक्ति से भरपूर कर, बाबा हमें आठवीं शक्ति दे रहे हैं- विस्तार को संकीर्ण करने की शक्ति (power to withdraw/detach).. यह साक्षी होने की शक्ति है। हर परिस्थिति में, हम साक्षी होकर इस ड्रामा के खेल को देखेंगे। साक्षी अवस्था में हम आत्मा हैं और परमात्मा हमारे साथ हैं, यह स्मृति स्वतः ही कार्य करेगी। इस साक्षी अवस्था में हमारी स्थिति स्वतः ही शक्तिशाली रहेगी। हमें परमात्मा बाप का साथ निरंतर अनुभव होगा! हम जीवनमुक्त का अनुभव करेंगे! और जीवन की हर परिस्थिति में सफल रहेंगे.. जो भी परिस्थितियां आती हैं, सहज पार होंगी.. जो भी आत्माएं हमारे संपर्क में आती हैं, वे भी हम से संतुष्ट रहेंगे...

इन आठों ही शक्तियों को फील करेंगे... जैसे की रंग बिरंगी किरणें बाबा से निकल मुझ आत्मा में फैल रही है... और मैं आत्मा सर्व शक्ति संपन्न बन चुकी हूं... मैं संपूर्ण शिव शक्ति हूं! मैं आत्मा मास्टर सर्वशक्तिमान हूं! अचल अडोल.. निर्विघ्न.. सफल.. बाप समान.. सर्वशक्तिमान हूं.. अभी अनुभव करेंगे मुझ आत्मा से यह रंग बिरंगी अष्ट शक्तियों की किरणें निकल, संसार की सर्व आत्माओं को मिल रही हैं.. और संसार की सर्व आत्माएं शक्ति संपन्न बन रही हैं.. जैसे कि हम बस निमित्त हैं.. बाबा हमें यूज़ कर रहे हैं... और यह सर्व शक्तियों का दान सारे संसार में फैल रहा है... संसार की सर्व आत्माओं को मिल रहा है... इन किरणों से संसार के सर्व आत्माओं के दुख, दर्द, विघ्न, रोग सब नष्ट हो रहे हैं.. और वे संपूर्ण शक्तिशाली, निर्विघ्न और सफल बन रहे हैं... और हमें और बाबा को शुक्रिया कह रहे हैं.....

ओम शांति।